Wed. Dec 24th, 2025

भारतीय जनता पार्टी मनाएगी योग एवं संकल्प दिवस – राम दयाल शर्मा 

सारण -छपरा कार्यालय ::–

19 जून, शुक्रवार

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज

भारतीय जनता पार्टी मनाएगी योग एवं संकल्प दिवस – राम दयाल शर्मा 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्डॉक्टर संजय जयसवाल  के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के द्वारा आगामी 21 जून को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे सारण जिले के प्रत्येक मंडल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ विश्व योग दिवस मनाने की योजना बनाई गई हैं।

जिसमें योगा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 20 कार्यकर्ता रहेंगे ज्यादा की संख्या होने पर अलग-अलग जगह पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। भारत के साथ पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मनाएगा।  राम दयाल शर्मा ने कहा की यह भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री की देन है ।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया है। यह पूरे भारत वासियों के लिए गर्व की बात है।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी 23 जून को जिले के प्रत्येक बूथ पर श्श्मा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी।

इसके लिए जिले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा के जिला के पदाधिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक वरिष्ठ कार्यकर्ता वरीय नेता गण प्रत्येक बूथ के लिए जिले से प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जो इस कार्यक्रम को अपने मार्गदर्शन में सफल बनाने का कार्य करें।

यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल के हवाले से दी गई।

Related Post

You Missed