बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
19 जून 2020 शुक्रवार
आप पार्टी कार्यालय में गुरुवार को एक श्रद्धांजलि सभा शहीदों के सम्मान में आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता राणा सिंह चौहान ने किया एवं संचालन संयुक्त रूप से नगर अध्यक्ष अमरजीतशरण सिन्हा एवं इमरान आलम ने किया।
इस श्रंद्धाजलि सभा में सर्वप्रथम गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में दो मिनट मौन होकर श्रधांजलि दिया गया। उसके उपरांत कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व जिला संग़ठन सचिव अभिषेक जायसवाल ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने कहा कि गलवान घाटी में चीनी सैनिक ने कायरता से हमारे वीर जवानों पर हमला किया। जिसमे हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए। चीनी सैनिक के द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे सैनिक पर हमला किया गया। जिसे देश कभी नही भूलेगा।
महिला जिलाध्यक्ष डॉ मीरा सिंह ने कहा कि भारत इस विषम परिस्थिति में एकजुट है। अगर समय रहते चीन नही सुधरा तो चीन को करारा जवाब मिलेगा।
जिला संग़ठन सचिव अभिषेक जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार अविलम्ब चीन से नाता तोड़े एवं चीनी समान का बहिष्कार करे तभी चीन की अक्ल ठिकाने आयेगी। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिको को दिल्ली सरकार के तर्ज पर 1 करोड़ का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिया जाये।
इस मौके पर जितेंद्र दास, धर्मवीर, रामप्रवेश दास, प्रदीप जायसवाल, अमित कुमार, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।


