बेगूसराय ::–
मारुति नंदन ::–
18 जून 2020 गुरुवार
बेगूसराय जिले के चाक-छितनौर गांव से एक बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गई। लापता वृद्ध महिला का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। परिजन खोजबीन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं बताया जाता है कि लापता महिला मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक-छितनौर गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी रामदेव सिंह की 80 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी बताई जाती है।
पीड़िता के पुत्र रामनंदन सिंह ने बताया कि उसकी मां 11 जून को रात्रि 11:30 बजे तक घर में ही थी। हम लोग घर में खाना खाकर सो गए थे। हम लोगों के सोए अवस्था में ही मेरी मां घर से निकल कर कही चली गई। रात्रि 1:00 बजे जब मेरी नींद खुली तो अपनी मां को नहीं देखा। मैंने अपने स्तर से खोजबीन किया लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला।
लापता महिला उर्मिला देवी श्यामली रंग की है। छींटदार साड़ी, हरा रंग का ब्लॉज, हाथों में चूड़ी पहनी हुई हैं। उसकी लंबाई 5 फीट 5 इंच है। पीड़ित महिला को 5 पुत्र है जिसमें बड़ा लड़का पंजाब में रहकर मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता है वही मंझला लड़का की मृत्यु हो चुकी है। शेष तीन लड़का गांव में खेती-किसानी करके जीविकोपार्जन करता है।
लापता महिला उर्मिला देवी के पुत्र ने आमजनों से अपील की है कि अगर उक्त महिला कहीं दिखे तो कृपया स्थानीय थाना या चाक-छितनौर गांव जिला बेगूसराय मोबाइल नंबर 75498 02655 पर इसकी सूचना देने की कृपा करें।


