चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
17 जून 2020 बुधवार
आज बुधवार को थाना क्षेत्र के कुंभी पंचायत के वार्ड संख्या 09 में शौचालय के निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से एक 03 वर्षीय अवोध बच्चे की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार उक्त हादसे मे उक्त गांव निवासी विकेश कुमार साहनी के पुत्र रोशन कुमार की मौत हुई है.
बताया जाता है कि खेलने के क्रम मे बच्चा गढ्ढे मे गिर गया. जबतक परिजनों को पता चला तबतक बच्चे की मौत हो गई. घटना की पुष्टि ग्राम पंचायत के मुखिया उमेश शर्मा ने की है.


