Fri. Mar 27th, 2026

बेगूसराय :: कार्यपालक अभियंता को घंटों बंधक बना कोरोना काल के 3 से 4 महीने के बिजली बिल माफ करने की मांग

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

17 जून 2020 बुधवार

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन का राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश भर के बिजली विभाग, अस्पताल एवं समाहरणालय पर प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत आज बेगूसराय में बिजली विभाग कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में कोरोना काल के तीन से चार माह के बिजली बिल माफ किया जाए, पन्हास फीडर का ओवरलोडिंग खत्म कर मेंटेनेंस को दुरुस्त किया जाए एवं दैनिक मजदूर की संख्या बढ़ाई जाए, विश्वनाथ नगर एवं श्री कृष्ण नगर सहित पूरे शहर के 11000 तथा 33000 वोल्ट पावर तार को भूमिगत करने तक मोबाइल प्रीपेड सिस्टम रोका जाय, बिजली बिल में व्यापक पैमाने पर हो रहे गड़बड़ी पर रोक लगाई जाए तथा तमाम गड़बड़ बिजली बिल को शुद्ध किया जाए। 22 घंटे नियमित बिजली की आपूर्ति की गारंटी की जाए। शहर के वार्ड नंबर 13 सहित तमाम जगहों से जर्जर तार एवं पोल को दुरुस्त किया जाए। सहित बिजली संबंधित जिले के तमाम सवालों पर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बिजली ऑफिस पर रोषपूर्ण प्रदर्शन कर कार्यपालक अभियंता को घंटों बंधक बनाए रखा।

नौजवानों का क्रांतिकारी जत्था हाथ में झंडा बैनर लिए एआईवाईएफ के फरहान कैफी के नेतृत्व में हाथ में झंडा बैनर एवं मांगों संबंधी कार्डबोर्ड के साथ कोरोना काल के बिजली बिल को माफ करना होगा। बिजली बिल में सुधार करना होगा। कम से कम 22 घंटे बिजली आपूर्ति की गारंटी करनी होगी सहित विभिन्न तरह के गगनभेदी नारे लगाते हुए बिजली ऑफिस गेट पहुंचा। बिजली गेट पर पहुंचते ही पहले से तैनात दर्जनों की संख्या में पुलिस बल ने जत्था को रोकने की कोशिश की। जिससे तीखी नोकझोंक के बाद क्रांतिकारी जत्था सीधे कार्यपालक अभियंता के चेंबर के पास पहुंचकर चारों तरफ से घेर लिया और घेरकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

मौके पर सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए एआईवाईएफ के जिला संयोजक अमीन हमजा ने कहा कि जिले के अंदर की बिजली व्यवस्था किसी से छुपी हुई नहीं है। सरकार के तमाम दावों के बाद भी जिले के लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता है। एक तरफ देश कोरोना काल से गुजर रहा है । लॉक डाउन के चलते भूखे तड़पने पर मजबूर है, उस वक्त लोगों से बढ़ा चढ़ाकर बिजली बिल लेना सरकार की जन विरोधी नीति को दर्शाता है साथ ही नैतिकता पर भी सवाल खरा होता है। हमारा संगठन सीधे तौर पर सरकार से मांग करते हैं कि कोरोना काल की बिजली बिल माफ किया जाए नहीं तो आगे आने वाले दिनों में संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगी। जिसकी सारी जवाब दिया सरकार एवं विद्युत आपूर्ति विभाग की होगी।

जिला मंत्री रुपक कुमार ने कहा कि जिले के अंदर शहर में 35,000 एवं 11 हजार बोल्ट पावर से काफी खतरा उत्पन्न है।कुछ लोगों की मृत्यु भी इस खुले तार की वजह से हो चुकी है। इसे अविलंब अंडर ग्राउंड करें नहीं तो आने वाले दिनों में होने वाले अनहोनी का जवाबदेह बिजली विभाग की ही होगा। पनहास फीडर के ओवरलोडिंग खत्म कर मेंटेनेंस को दुरुस्त किया जाए एवं दैनिक मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में संगठन आर-पार की लड़ाई अख्तियार करने को बाध्यय होगी। जिसकी सारी जवाब देह विभाग की होगी।

इस मौके पर  पूर्व जिला अध्यक्ष रामागार सिंह, एआईएसएफ के जिला मंत्री किशोर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान, एआईवाईएफ के चिलमिल शाखा अध्यक्ष मोहम्मद सैफ, सचिव गौहर इमाम, ताजुद्दीन, एसबीएसएस कॉलेज के उपाध्यक्ष विपुल कुमार, कोषा अध्यक्ष बसंत कुमार, मोहम्मद आकिब, मोहम्मद राजा, मोहम्मद नोमान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed