चेरियाबरियारपुर एवं खोदावंदपुर के विद्यालयों में शिक्षकों को उपलब्ध करवाया गया मास्क, साबुन एवं सेनेटाइजर
बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
17 जून 2020 बुधवार
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बेगूसराय की YNN टीम के द्वारा “चलो विद्यालय की ओर” कार्यक्रम के तहत चेरियाबरियारपुर एवं खोदावंदपुर प्रखंड में स्थित विभिन्न उच्च विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोरोना जागरूकता के अंतर्गत सेनेटाइजर, मास्क एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, YNN टीम की संयोजिका शिक्षिका बेनुजा कुमारी, नगर सचिव रणधीर कुमार, चेरियाबरियारपुर प्रखंड सचिव कुमारी निरुपमा, खोदावंदपुर प्रखंड सचिव दिलीप कुमार राय, राज्य पार्षद अनिल कुमार चौधरी, चंद्रभानु राय, युवा शिक्षक मो.शाहिद इकबाल, इंद्रमणि झा, कुमारी लक्ष्मी, नीरू कुमारी, अपूर्व घोष मौजूद थे।
जिला मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि YNN टीम का प्रयास है कि पूरे जिले में अपने शिक्षक साथियों के लिए कोरोना महामारी में भी जागरूकता के साथ सुरक्षा के लिए सामग्री को उपलब्ध करवाने के लिए चलो विद्यालय की और कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले में स्थित सभी उच्च विद्यालयों में सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवा जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा कोरोना हारेगा देश और समाज जीतेगा।
YNN टीम की संयोजक बेनुजा कुमारी ने कहा कि जिला संघ की निष्क्रियता के कारण ही विवश होकर YNN टीम का गठन किया गया है। नियोजित शिक्षकों की हर समस्याओं का समाधान करने को टीम तत्पर है।
नगर सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि आज चेरियाबरियारपुर प्रखंड के जयमंगला उच्च विद्यालय मंझौल, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मंझौल, राजेश्वरी उच्च विद्यालय चेरियाबरियारपुर, उच्च विद्यालय सकरौली, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सकरवासा, उच्च विद्यालय कुंभी तथा खोदावंदपुर प्रखंड के दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मेघौल, उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर का दौरा कर वहां कार्यरत लगभग 150 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया।
प्रखंड सचिव खोदावंदपुर दिलीप कुमार राय एवं चेरियाबरियारपुर कुमारी निरुपमा ने कहा कि टीम YNN का प्रयास काफी काबिलेतारीफ है जो कार्य संघ संगठन एवं सरकार को करना चाहिए वह कार्य आज यह टीम कर रही है हमलोगों का हमेशा सहयोग और साथ टीम को मिलता रहेगा।
शिक्षक अनिल कुमार चौधरी एवं मो.शाहिद इकबाल ने कहा कि जल्द ही टीम के सदस्यों की बैठक कर आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जाएगी टीम सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।टीम जिले के हर प्रखंड में युवा साथियों को जोड़ने कार्य करेगी ताकि शिक्षकों के समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से हो सके।


