बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
16 जून 2020 मंगलवार
पिछले दिनों कटिहार में रजौड़ा निवासी पुलिस कांस्टेबल विकास की मृत्यु के बाद इस गांव में लगातार मातमी माहौल छाया हुआ है।
गांव सहित जिले के वासी इस मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग लगातार राज्य सरकार और पुलिस से कर रही है। इस बीच पिछले दिनों दिनांक 15 जून 2020 को संध्या 6:00 बजे रजौड़ा में विकास को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों की संख्या में एआईएसएफ के जिला कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च में लगातार विकास को न्याय दो, विकास के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई करना होगा सहित नारे लगाए जा रहे थे। कैंडल मार्च श्री सीताराम राय उच्च विद्यालय से सैकड़ों की संख्या में हरदिया दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचा। वहां सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार एवं अंचल अध्यक्ष रविभूषण कुमार ने कहा कि विकास की मृत्यु की अभी तक जांच नहीं होना बिहार पुलिस की व्यवस्था खोखलेपन की पोल खोलती है। विकास को न्याय दिलाने तक हमारा संगठन आंदोलन करता रहेगा।
पैक्स अध्यक्ष बलवंत राय ने कहा कि हमारे गांव का लाल शहीद हुआ है और अपने लाल को न्याय दिलाने के लिए हम लोग हर संभव लड़ते रहेंगे।
मौके पर उपस्थित रहे रजोड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टुनटुन राय, केशव कुमार, भोला कुमार, अशोक कुमार, बिट्टू कुमार, विजय कुमार, नीरज कुमार, अशोक कुमार, गंगा, विकास कुमार, चंदन, मनोज, विकास आदि उपस्थित थे।

