Tue. Feb 10th, 2026

देखिए मंझौल बाजार का हाल, मानसून की पहली वारिश में हुआ बेहाल

मंझौल-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

16 जून 2020 मंगलवार

मानसून की पहली वारिश से मंझौल बाजार जलमग्न हो गया। जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया। बताते चलें कि मंझौल बाजार के नाले की सफाई वर्षों से नही हो रही है। जिससे थोड़ी सी वारिश से भी बाजार की स्तिथि खराब हो जाती है।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से अभी बाजार के दुकानदारों का कमर टूटा हुआ है। उससे अभी दुकानदार उबरे भी नहीं हैं कि मानसून आ गया। यदि लगातार बारिश का दौर जारी रहता है तो दुकानदारों के लिए आफत खड़ी हो जाएगी।

मंझौल बाजार के प्रमुख व्यवसायी रमन चौधरी, अहमद जी , मिश्रा जी , धर्मेंद्र जी ,विकास कुमार ने सरकार से माँग किया है कि अविलंब नाले की सफाई की व्यवस्था हो ताकि ग्राहकों को आने जाने में कठिनाई न हो। साथ ही किसी अन्य प्रकार की महामारी न फैले। ग्राम पंचायत मंझौल के तरफ से भी नाले की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed