Mon. Feb 9th, 2026

टीम YNN तेघड़ा प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालय का दौरा कर शिक्षक एवं कर्मचारियों को उपलब्ध करवाया सेनेटाइजर, मास्क एवं साबुन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

16 जून 2020 मंगलवार

“चलो विद्यालय की और” कार्यक्रम के अंतर्गत YNN (युवा नियोजित नेतृत्व) शिक्षक टीम, बेगूसराय के द्वारा तेघड़ा प्रखंड में स्थित सभी उच्च विद्यालयों में जाकर वहाँ कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बेगूसराय के परीक्षा समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह कर रहे थे। वहीं साथ मे YNN टीम की जिला संयोजक महिला शिक्षिका नेत्री बेनुजा कुमारी, BSTA के नगर सचिव रणधीर कुमार, तेघड़ा प्रखंड के सचिव विजय कुमार चौधरी, भगवानपुर प्रखंड के सचिव रामारमण, युवा शिक्षक राघवेद्र कुमार, ज्योति कुमार, अभय कुमार, राकेश कुमार, चिन्मयानंद मौजूद थे।

अभियान का नेतृत्व कर रहे दिवाकर सिंह ने कहा कि जिस तरह से जिले में नियोजित शिक्षकों ने कोरोना काल मे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर  क्वॉरेंटाइन सेंटर में कार्य किया है। वो काबिलेतारीफ है। विभाग के द्वारा इन शिक्षकों को 350 रुपया प्रतिदिन मानदेय देने का आदेश था। इस संबंध में माननीय जिलाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय ने भी पत्र जारी किया था। इसके बाबजूद आज तक कार्य करने वाले शिक्षकों का मानदेय लंबित है। जो खेदजनक है।

जिला प्रशासन ऐसे शिक्षकों को अविलंब उनका मानदेय उपलब्ध करावें। साथ ही जिले के सभी मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों को सेनेटाइज करवाने की मांग की गई। ताकि शिक्षक एवं भविष्य में बच्चे भी बेखौफ विद्यालय आ सकें।

YNN टीम की जिला संयोजक बेनुजा कुमारी ने कहा कि टीम के प्रयास है कि जिले के हर शिक्षकों का कार्य आसानी से हो सके, लेकिन आज जिले के शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं और जिला संघ के नेतृत्वकर्ता घर मे सोए हुए हैं। हमारी टीम जिले के शिक्षकों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

नगर सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि आज तेघड़ा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गौड़ा, पिढौली, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओझाटोल, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा, ओमर उच्च विद्यालय तेघड़ा, जे के उच्च विद्यालय, आर के सी उच्च विद्यालय फुलवरिया, तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय शोकहारा में कार्यरत 150 से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोरोना सुरक्षा सामग्री के अंतर्गत मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया है आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

युवा शिक्षक नेता राघवेद्र कुमार एवं ज्योति कुमार ने कहा कि जागरूकता ही कोरोना से बचाव का उपाय है। शिक्षक समाज स्वयं तो जागरूक है ही साथ ही साथ हमलोग समाज को भी जागृत करने का कार्य करते रहें। घर से कम निकलें, मास्क का उपयोग करें, हाथ हैंडवास, साबुन से धोएं तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करें तो निश्चित ही कोरोना से लड़ाई हमलोग जीत पाएंगे।

प्रखंड सचिव तेघड़ा विजय कुमार ने इस कठिन समय में भी शिक्षकों को याद करने तथा उनसे मिलकर उनका हौसला बढ़ाने के लिए टीम YNN का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की तारीफ की तथा टीम के हर कदम पर साथ चलने का वादा किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed