Fri. Mar 27th, 2026

दिसम्बर CTET पास अभ्यर्थीओं ने अपने-अपने जिले में प्रतिनिधिओं केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधानसभा सदस्य, विधान परिषद को दिया ज्ञापन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

16 जून 2020 मंगलवार

बिहार में प्राथमिक शिक्षक के नियोजन को लेकर दिसम्बर CTET पास अभ्यर्थी अपने-अपने जिले में अपने प्रतिनिधि केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधानसभा सदस्य, विधान परिषद आदि कार्यालयों में ज्ञापन दे रहें हैं।

बेगूसराय में भी बीजेपी जिला अध्यक्ष को राहुल किरण ने दिसम्बर CTET को प्राथमिक शिक्षक को नियोजन में मौका मिले इसको लेकर ज्ञापन सौंपा। इसी बीच
‌उप सचिव शिक्षा विभाग अरशद फिरोज ने एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें साफ – साफ लिखा है कि इस नियोजन में दिसम्बर सीटेट पास अभ्यर्थियों को मौका नहीं दिया जाएगा।

इसको लेकर पूरे प्रदेश से दिसम्बर सीटेट 2019 पास अभ्यर्थियों में काफी रोष है। जिसको लेकर राहुल किरण ने बेगूसराय के तमाम अभ्यर्थियों को बुलाकर एक आपातकालीन बैठक की जिसमें साफ – साफ कहा कि अब हमारा न्यायालय ही एक सहारा है जोकि हमें अपना हक दिला सकता है। पिछले दिनों इन्होंने पटना में भी मुख्यमंत्री आवास पर अपना ज्ञापन सौपने गये तो वहाँ इनलोगों को बेरहमी से पीटा गया।

इन्होंने बताया कि कुम्भ का मेला तो प्रत्येक चार साल पर लगता है, लेकिन बिहार में नियोजन का मेला दस साल पर लगता है। अभी ऐसे हजारों छात्र हैं जिनकी आयु इसी बार समाप्त हो जाएगी और भविष्य में वे कभी शिक्षक नहीं बन पाएंगे। उनका भविष्य चौपट हो जाएगा। सभी छात्र मानसिक रूप से विक्षिप्त हो रहे हैंं।

उन्होंने यहाँ तक कह डाला की जिस तरह इतिहास में साइमन गो बैक का नारा लगा था। ठीक उसी तरह नीतिश गो बैक के नारें लगेगें और उनको आने वाले अक्टूबर के चुनाव में मुॅह की खानी पड़ेगी।

इस कार्यक्रम में केशब, बिक्रम, बलराम, हरिओम, सुमन, सिन्टू , बिट्टू, अमन , अंकित , सुशांत , चंदन आदि मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed