Tue. Feb 10th, 2026

मंझौल में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

मंझौल बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

15 जून 2020 सोमवार

मंझौल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई के द्वारा आज सोमवार को बिहार सरकार के शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमृतांशु कुमार एवं वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष सनी कुमार ने की.

इस मार्च के दौरान आरसीएस कॉलेज मंझौल के प्रांगण में छात्र नेताओं ने सर पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया. जिला संयोजक कन्हैया कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार ने कहा कि शैक्षणिक समस्याओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार शिथिलता बरत रही है. जबकि एबीवीपी के कार्यकर्ता लगातार सरकार से शैक्षणिक समस्याओं को दूर करने हेतु आह्वान कर रहे हैं.

उक्त क्रम मे विद्यार्थी परिषद के द्वारा सरकार के विभिन्न मंत्रियों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं के निदान हेतु सार्थक प्रयास करने की मांग करती आ रही है. बावजूद इसके सरकार के स्तर से शिक्षा को लेकर कोई भी पहल नहीं किया जाना असंवेदनहीनता एवं शिथिल रवैया को उजागर करता है. जिसकी विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है.

इस दौरान मीडिया प्रभारी सिम्मी सिंह एवं पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष आदर्श भारती ने कहा बिहार सरकार के द्वारा एसटीईटी एग्जाम को रद्द करना छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के समान है. इस भूूूल एवंं छात्र जीवन के साथ खिलवाड़ की कीमत सरकार को आने वालेे समय मेे चुुुकानी पड़ेगी. इसके लिए विद्यार्थी परिषद आंदोलन की राह एख्तियार कर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेगी.

वहीं मीडिया प्रभारी मुकुंद कुमार एवं छात्र नेता अनुराग कुमार ने कहा छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय सरकार, शिक्षा मंत्री एवं बोर्ड अध्यक्ष उलझाकर शिक्षा को रसातल में मिलाने का काम कर हैं. जिससे पूरे बिहार के छात्र-छात्राओं में मायूसी छाई हुई है.

मौके पर नगर अध्यक्ष रविराज सिंह, सौरभ कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, प्रीतम कुमार, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, सुमित कुमार, अविनाश कुमार, शैलेश कुमार, रोशन कुमार, विक्रम कुमार, लवलेश कुमार, सूरज कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed