Wed. Feb 11th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर मे भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

14 जून 2020 रविवार

आज रविवार को वीरपुर मे भाजपा नेता राम कुमार के दरवाजे पर भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन ने की ।

बैठक मे पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने पार्टी कार्यकर्ताओ से केंद्र सरकार की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाने की अपील की ।साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर मुखिया पंकज कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री संजीत पासवान , सनोज कुमार ,युवा नेता शौरभ जायसवाल ,वीरपुर पूर्वी पंचायत के अध्यक्ष नवीन कुमार ,जितेंद्र चौधरी ,सुधेश कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed