सारण – छपरा कार्यालय
13 जून, शनिवार
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
वैश्विक कोविड-19 के उपरांत यातायात समस्या एवं उसके निदान विषय पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन चार व पांच जुलाई को
25 जून तक होगा नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन
रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर
छपरा (सारण)। बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के तत्वावधान मे कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एण्ड साइन्स, पटना के गणित एवं एमसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन का दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी चार व पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से किया जायेगा।
इसकी जानकारी देते हुए जिले के नगरा स्थित बीबी राम उच्च माध्यमिक विद्यालय के गणित शिक्षक व मैथेमेटिकल सोसायटी बिहार के जिला संयोजक नसीम अख्तर ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का विषय वैश्विक स्तर पर कोविड 19 के उपरांत यातायात समस्या एवं उसके निदान पर परिचर्चा की जाएगी।
कान्फ्रेंस में मुख्य रुप से बिहार के पूर्व डीजीपी व संरक्षक अभयानंद, पूर्व प्राचार्य, साइन्स कालेज पटना प्रो. केसी सिन्हा मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में सोसाइटी के अन्तर्राष्ट्रीय सलाहकार मो. असनउल्लाह, प्रो. एवं इमेरिटस, राइडर विश्वविद्यालय, जर्सी अमेरिका एवं फेलो ऑफ अमेरिकन सांख्यिकी सोसाइटी, प्रो. एम शकील, मियामी डाडे कालेज, अमेरिका, प्रोफेसर जेएन सिंह, बैरी विश्वविद्यालय अमेरिका, प्रो. प्रनेश कुमार, नार्थ कोलम्बिया, कनाडा, प्रो. डी सिंह, आईआईटी मुंबई व इमेरिटस नाइजीरिया, प्रो. बी चौधरी आईआईटी दिल्ली से भी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त प्रो, डी आशीष कुमार उपाध्याय, आईआईटी, पटना, प्रो. डी एन सिंह, जेनरल सेक्रेटरी बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी, प्रो. केसी प्रसाद, पूर्व रांची विश्वविद्यालय रांची, डॉ डीएन गौड़, विभागाध्यक्ष गणित विभाग, सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय दुमका, प्रो. अज़हर हुसैन, प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. परमेनद्र रंजन- गोरिया कोठी सिवान, डॉ. संतोष कुमार के अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई गणितज्ञ सम्मिलित होंगे।
श्री अख्तर ने बताया कि कॉलेज ऑफ कामर्स आर्ट्स एण्ड साइन्स पटना के प्राचार्य प्रो डॉ तपन कुमार शांडिल्य, प्राचार्य कान्फ्रेस के अध्यक्ष है। इन्होंने कहा कि बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के गणित के क्षेत्र मे किये जा रहे प्रयास न केवल बिहार वरन वैश्विक स्तर पर है। डॉ विजय कुमार संयोजक सह संयुक्त सचिव बिहार मैथमेटिकल सोसाइटीके द्वारा बताया कि उक्त कान्फ्रेंस में सम्मिलित होने के लिए नि:शुल्क पंजीकरण लिंक दिया गया है।
25 जून तक अवस्टरैक्ट एवं पूर्ण पेपर जमा कर सकते हैं। इसे जर्नल प्रकाशन में प्रकाशित किया जायेगा। जर्नल प्रकाशन एवं सोसाइटी के अन्य गतिविधियों के लिए वेबसाइट www.bmsbihar.org पर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
विदित हो कि सोसाइटी के द्वारा रिसर्च, जर्नल प्रकाशन, टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकस ओलम्पियाड एवं टैलेंट नर्चर कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा एवं प्रशिक्षण भी आयोजित की जाती है। टीएसटीएम की परीक्षा 18 अक्तूबर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण सितंबर में आनलाईन एवं आफलाइन दोनों प्रकार की होगी। इस आयोजन के डॉ विजय कुमार संयोजक सह संयुक्त सचिव बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी बनाए गए हैं।

