Wed. Dec 24th, 2025

बेगूसराय :: जब घंटों जाम में फंसे रहे पुर्व मुख्यमंत्री, स्थानिय पुलिस-प्रशासन बेखबर

बछवाड़ा-बेगूसराय ::–

राकेश यादव ::-

13 जून 2020 शनिवार

बेगूसराय पुलिस इन दिनों विडमनाओं के दौड़ से गुजर रहा है। क्षेत्र में एक पुर्व मुख्यमंत्री घंटों जाम में फंसे हो और स्थानिय बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी भी नहीं हो तो इसे विडंबना नहीं तो और क्या कहेंगे।

हुआ यूं कि थानाक्षेत्र के मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप शनिवार को स्थानीय लोगों के द्वारा किये गये सड़क जाम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी फंस गये। पूर्व मुख्यमंत्री के जाम में फंसने के करीब एक घंटे बाद डीएसपी ओमप्रकाश एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जाम कर रहे लोगों को समझा कर जाम खत्म करवाया।

दरअसल बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 जाम कर दिया था। उसी वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी बेगूसराय से पटना लौटने के क्रम में जाम में फंस गये। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे। हालांकि उनके साथ पुलिस एस्कॉर्ट वाहन और अंगरक्षक भी थे, लेकिन जाम कर रहे लोग जाम खत्म करने के लिए मान नहीं रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री के जाम में फंसने के करीब एक घंटे बाद डीएसपी ओमप्रकाश, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामोद कुंवर और बछवाड़ा थाना की पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम को खत्म करवाया। जिसके बाद जीतनराम वहां से आगे बढ़ सके।

जाम खत्म हो जाने के बाद थानाध्यक्ष परसुराम सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed