Mon. Feb 9th, 2026

छपरा :: पीएम की चिट्ठी लेकर घर-घर पहुंच रहे विधायक डॉ सी एन गुप्ता

सारण – छपरा कार्यालय

13 जून, शनिवार

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज

छपरा में पीएम की चिट्ठी लेकर घर-घर पहुंच रहे विधायक डॉ सी एन गुप्ता

छपरा में बीजेपी विधायक डॉ सी एन गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां लेकर लोगों के घर-घर पहुंचे और मोदी सरकार-2 की एक साल की उपलब्धियों का बखान किया. इस मौके पर उनके साथ बीजेपी नेता श्रीनिवास सिंह, राजीव सिंह मौजूद थे।

डॉ सी एन गुप्ता ने कहा, हर घर बीजेपी अभियान का कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा. इस मौके पर प्रधानमंत्री का पत्र तथा बीते एक साल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया गया.

उन्होंने कहा, “हमारे इस इस अभियान का मकसद यही है कि हम अपनी बातों को जनता के पास रखें और उनके सुझावों और विचारों को एकत्रित कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजें.”

पूरे बिहार में इस कार्यक्रम को समर्थन मिलने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे इस अभियान को मिल रहा यह अभूतपूर्व जनसमर्थन वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी जी के सबल नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा बीते 6 वर्षो में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों का परिणाम है.लोगों के मन में मोदी सरकार ने एक नई आशा का संचार किया है.”

कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए विधायक डॉ. सी एन गुप्ता ने कहा, “छपरा बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक लोगों के घर जाकर इस अभियान को सफल बनाएं. इस कार्यक्रम को महाअभियान की शक्ल देते हुए प्रत्येक बूथ के हमारे सप्तऋषि व सभी कार्यकर्ता कम से कम 25 घरों तक प्रधानमंत्री जी की चिट्ठी और उपलब्धियों का पत्रक पहुंचाऐ.”

Related Post

You Missed