सारण – छपरा कार्यालय
12 जून
ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज
दिघवारा नगर.भाजपा में जनसंपर्क अभियान की हुई शुरुआत 
दिघवारा (सारण) –
रिपोर्ट- परमार अखिलेश
प्रधानमंत्री के पत्रक को नगर पंचायत के सभी घर घर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा में पहुँचाया जायेगा। ये बाते आज नगर पंचायत में इस कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह ने कही।
इसके पहले आज दिघवारा नगर पंचायत के सैदपुर गाँव में बूथ संख्या 52-53 पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जनता के लिए भेजे गए पत्रक को घर घर बाँटकर श्री सिंह ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होने बताया की नगर मंडल के कार्यकर्ता दो दो की संख्या में.प्रत्येक बूथ के सभी घरों में इस पत्रक को पहुँचायेगे।इस पत्रक में. पिछले एक साल में.सरकार द्वाराकिए गए कार्यो का विवरण भी है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता. नगर.अध्यक्ष शिव कुमार गांई ने.की।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा, भाजपा क वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह, वकील सिंह, भोला प्रसाद, रौशन मिश्र, दीपक गुप्ता,अमरेंद्र चौरसिया,अनिल कुमार, शम्भू पासवान एंव अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

