Mon. Feb 9th, 2026

शिक्षा का विकास ही बाल श्रम मुक्त भारत बनाएगा :: संजय गौतम

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

12 जून 2020 शुक्रवार

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव प्रोफेसर संजय गौतम ने आज अपनी टीम के साथ कई जगह पर बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा से जोड़ने का, नियमित स्कूल जाकर उच्च पढ़ाई करें, इस बात का शपथ दिलाया।

आज भी भारत के अंदर 30% बच्चे स्कूल की शिक्षा व्यवस्था से दूर है जो गरीबी का कारण है। आर्थिक तंगी, माता पिता के बीमारी के कारण, वह किसी न किसी रूप में अपने जीवन को बाल श्रम के रूप में बिता रहा हैं। सरकार की नीति शिक्षा का मौलिक अधिकार है लेकिन पेट की भूख, रोटी उस बच्चे को कलम की जगह औजार हाथ में पकड़वा देती है।

इसी माह बिहार के अदंर 118 एंव बेगूसराय में 6 बाल श्रमिक मुक्त होकर जयपुर से बेगूसराय आए। अच्छे भारत के निर्माण के लिए ऐसे बच्चों को जो समाज के पिछले पंक्ति में खड़े हैं। झोपड़ी में रह रहे हैं। उन्हें भी सुविधा एवं सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। ताकि समाज की मुख्यधारा में आकर एक अच्छे इंसान बन सकें।

बेगूसराय में 56 बालश्रमिक स्कूल चलते थे। जो 2016 से बंद हो गए है। जागरुकता प्रवंधन के साथ सामाजिक संरचनाओं का विकास समय समय पर जरुरत के हिसाब से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

इसी कड़ी में संस्थान आज जयमंगलागढ़, कैथ, वन्द्वार ऐसे स्लम बस्ती में जाकर बिस्कुट एंव टाँफी के साथ उसे अच्छी जिदंगी जीने का टिप्स दिया। इस मौके पर राजेश हिसारिया, विनोद गुप्ता, सतीश कुमार उर्फ वीरु, सुधा कुमारी, पल्लवी गुप्ता, अंजली प्रिया, भूपेन्द इत्यादि सभी थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed