Mon. Feb 9th, 2026

भोजपुर :: बड़हरा प्रखंड अंतर्गत फूहां गांव स्थित मां देवी मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह में जिलाधिकारी हुए शामिल

भोजपुर ::–

बबलू कुमार /रमेश उपाध्याय ::–

12 जून 2020 शुक्रवार

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत फूहां गांव स्थित मां देवी मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह में भोजपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मत्था टेका तथा देवी मां से गांव की समृद्धि व खुशहाली का कामना किया।

जानकारी के अनुसार फ़ुहा गांव में स्थापित बहुत पुराने व ऐतिहासिक मंदिर के जिर्णोद्धार के बाद विगत वर्ष भव्य व आकर्षक मंदिर बनाया गया है। जहां पूजा-अर्चना को लेकर दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने नित्य प्रतिदिन आते हैं। मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन मे वैदिक पूजा व 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रारंभ हुआ।

इस मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा को गांव के राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत हुए कामेश्वर सिंह तथा समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ बम-बम सिंह ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही कुंतल कुमार, राधेश्याम सिंह जैसे गणमान्य कई लोगों को भी सम्मानित किया गया।

मंच संचालन करते हुए पूर्व सैनिक ईश्वर दयाल सिंह ने जिलाधिकारी भोजपुर से मंदिर तथा गांव के विकास को लेकर आयोजन समिति के तरफ से ज्ञापन सौंपा। जिसपर डीएम ने सकारात्मक सहयोग का भरोसा जताया।

मौके पर बासुकीनाथ दूबे,नारायण सिंह,नारायण राम,कुन्दन श्रीवास्तव,राजू सिंह,दीपक सिंह, राजा बाबू सिंह बिट्टू सिंह, विकास सिंह,कमलदेव सिंह,बिजू सिंह, गुड्डू सिंह,मुकुल सिंह, राकेश सिंह,विकास कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य सैकड़ों कई लोग इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed