Fri. Mar 27th, 2026

बेगूसराय :: ग्रामीणों ने घटिया नाला निर्माण कार्य को रोका, आक्रोश

मंसूरचक बेगूसराय ::–

मिंटू झा ::–

12 जून 2020 शुक्रवार

प्रखंड क्षेत्र के गणपतौल पंचायत अंतर्गत गणपतौल बैंक बाजार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से हो रहे घटिया नाला निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोक दिया।

बताया जाता है कि पंचायत के वार्ड नंबर 11 में नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा था। नाला निर्माण से पूर्व ईट बिछाने के कर्म में ईट के अंदर बालू नहीं देने से लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिला
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का शिलापट्ट भी नहीं लगाया गया है। और काम तेज गति से चल रहा है।
नाला निर्माण कार्य के समय स्थल पर जेई व कोई भी जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे।

कुछ लोगों का आरोप है कि नाला के नीचे बालू नहीं दिया जा रहा है, साथ ही गलत तरीके से कार्य किया जा रहा है।
वही नाला की ऊंचाई भी स्टीमेट के अनुसार नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि काम को गुणवत्तापूर्ण करें साथ ही काम में जनप्रतिनिधियों की मनमानी चरम सीमा पर है।और साथ ही नाला निर्माण के बाद ढ़क्कन सड़क के बराबर की हो ताकि वाहन कि आवागमन में दिक्कत न हो और पानी की आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

स्थानीय ग्रामीण आलोक मिश्रा ने कहा कि योजना में मनमानी की जा रही है। जिस कारण कार्य को रोक दिया। उपस्थित ग्रामीण निरंजन कुमार सिंह, विन्देश्वर महतो, अजय साह, रमेश्वर साह, विजय चौधरी आदि थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed