Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

12 जून 2020 शुक्रवार

थाना क्षेत्र के सकरबासा गांव मे आज शुक्रवार को एक विषैला सांप के डसने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार उक्त गांव के डीह टोला वार्ड नंबर-05 निवासी रामप्रताप साह की पत्नी रीता देवी की मौत हुई है। मृतक महिला अपने घर मे चूहों के बिल को बंद कर रही थी। तभी उक्त बिल मे बैठे विषैले सांप ने डस लिया।

सर्पदंश के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन मे गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया जा रहा था। परंतु चिकित्सक के पास पहुंचने से पूर्व रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई। उक्त महिला को दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे रामप्रताप पर हादसे के बाद गम का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों पति पत्नी मजदूरी करके बाल बच्चों का भरण पोषण कर रहे थे। परंतू पत्नी की मृत्यु के बाद सारी जिम्मेदारी पीड़ित रामप्रताप पर आ गया है।

जिला महासचिव रामसखा महतों, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजय सुमन, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र राम उर्फ सुलो राम, वरिष्ठ राजद नेता ब्रजनंदन यादव, पूर्व उप प्रमुख अरविंद यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी सहित अन्य ने हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed