सारण – छपरा कार्यालय , 10 , बुधवार ,
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने मनोज भारद्वाज*
छपरा (सारण)। भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार ने मनोज सिंह भारद्वाज को भासपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया है।पत्र में लिखा गया है कि आपके जूझारुपन से पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगा।
श्री भारद्वाज के राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर भारतीय सबलोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री रेणू कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव विज्ञान स्वरुप जी,खुर्शीद अहमद,हरेराम पासवान,,विजय बहादुर सिंह,जार्ज विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार,डा. नूतन सिन्हा,प्रदेश युवा अध्यक्ष नवीन कमार सिंह,प्रदेश सचिव सुनील सिंह एवं भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बधाई दी है।


