भागलपुर ::–
प्रमोद सिंह ::–
9 जून 2020 मंगलवार
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सभी परेशान हो चुके हैं। इससे बचने का एकमात्र विकल्प सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, हाथों को साबुन से साफ करना, सैनिटाइजर का यूज करना है।
सोमवार को जिले में 7 लोगों को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र के आनंदगढ़ कॉलोनी में दवा कंपनी के मैनेजर, उसकी पत्नी और लड़के में कोरोनावायरस पाया गया। दवा कंपनी के मैनेजर और बैंक कर्मी पत्नी किन-किन लोगों के संपर्क में आए हैं। इसकी जानकारी ली जा रही है।
दवा कंपनी के मैनेजर को रविवार की देर रात मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएस डॉ विजय कुमार सिंह ने 7 मरीजों की पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। सीएस के अनुसार आनंदगंज निवासी दवा कंपनी के मैनेजर को बुखार, कोल्ड, कप और सांस लेने में परेशानी की शिकायत पर सैंपल लेकर जांच कराया गया। जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया।
मैनेजर का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी पत्नी और बच्चे की रिपोर्ट भी सोमवार की शाम पॉजिटिव पाया गया।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सभी दवा दुकानदारों से कहां है कि कोई भी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एवं मैनेजर अब दवा दुकान पर कोरोना काल तक नहीं आए। इसका ध्यान रखें। एसोसिएशन के संगठन सचिव प्रदीप जैन ने दवा प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे लोग अभी कुछ दिनों तक आना जाना बंद कर दें। खबरों के अनुसार पॉजिटिव मैनेजर जेल रोड और वैसी में चिकित्सक के यहां विजिट भी किया था। जिसका पता लगाया जा रहा है।

