Mon. Feb 9th, 2026

सोशल साईटों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जनता तक पहुंचाएं : सीएम

सारण –  छपरा कार्यालय ,

ब्यूरो प्रमुख –  चंद्र प्रकाश राज ,

रिपोर्ट – के के सेंगर ,

सोशल साईटों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जनता तक पहुंचाएं : सीएम

– जिला युवा जदयू के कार्यकर्ता हर परिस्थितिओं से लड़ने के तैयार : राठौर

छपरा (सारण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सारण जिला युवा जदयू के सभी प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी लोगों को मुख्यमंत्री श्री कुमार ने दिशा निर्देशन दिया कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में बिहार सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उसकी जानकारी एक- एक व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सोशल साइटों के माध्यम से पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों सहित कार्यों का जिक्र करें।
इस अवसर पर विडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते हुए सारण जिला युवा जदयू अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह राठौर ने कहा कि सारण जिले में सभी युवा कार्यकर्ता के रुप में मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों में निष्ठा व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में पार्टी में आ रहे हैं। पार्टी के द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है, उसको युवा जदयू जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। साथ ही साथ कोरोना काल में लगातार लोगों की सेवा कर उन्हें मास्क और भोजन की व्यवस्था कर कहीं ना कहीं पार्टी हित में कार्य करने का काम किया है। विभिन्न कोरेंनटाईन सेंटरों का भी निरीक्षण कर वहां की समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत हैं। युवा जदयू के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कोरोना काल में और चुनावी मूड में भी हर परिस्थिति से जूझने को तैयार हैं। उनको पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों पर और अपने कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। बिहार कि जनता ने पिछले 15 साल के पति-पत्नी का भी शासन देखा है। जिसमें अपहरण बेरोजगारी और जातिगत नक्सली संगठन बड़ी-बड़ी नरसंहार दिनदहाड़े महिलाओं का चीरहरण विद्यालय के नाम पर चरवाहा विद्यालय का स्वरूप देखा है। बिहार की जनता उनके कार्यकाल से त्रस्त होकर बिहार से पलायन किये थे। ऐसी स्थिति में 2005 के बाद बिहार में जब सुशासन की सरकार बनी तब लोगों ने चैन का सांस लिया और कानून का राज कायम हुआ। शिक्षा में विकास का स्तर बढ़ा महिलाओं को आरक्षण देने का काम हुआ। लड़कियों के स्कूल जाने की व्यवस्था बिहार सरकार ने किया ऐसे बहुत सारे कार्य हैं। जो जनहित में बिहार सरकार ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए किया। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता एक बार फिर से बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दुबारा अपना नेतृत्व करता मानेगी।

Related Post

You Missed