वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
9 जून 2020 मंगलवार
वीरपुर थाना क्षेत्र के रोस्तामा में 6 जून को बच्चों के क्रिकेट खेल से उपजे विवाद में देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी।
जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय भाग्यनारायण यादव का इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा मंगलवार को शव गांव लाया गया।
शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र को पत्नी रेणु देवी के भरोसे छोड़ गया।
मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। विदित हो कि इस मारपीट की घटना में एक पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पर अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

