Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर प्रखंड की खबरें — पिकअप भान चालक पर प्राथमिकी दर्ज, रोड़ेबाजी की घटना में एक पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी

 सीडीपीओ ने टी एच आर वितरण का किया भौतिक सत्यापन
– — मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एव पीएमभीवाई को लेकर लाभुको को किया जागरूक
— सेविकाओ को शत प्रतिशत डीबीटी कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

8 जून 2020 सोमवार

वीरपुर प्रखंड के सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने सोमवार को डीह पर पंचायत के कई आंगनबाड़ी केंद्रो के पोषक क्षेत्र मे टीएचआर वितरण का भौतिक सत्यापन किया।

इस दौरान सीडीपीओ ने केंद्र संख्या 15 ,16 ,17 सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रो के लाभुको से पूछ ताछ की ।लाभुको को मिल रहे टी एच आर से संबंधित बिन्दु वार जांच की । इस दौरान लाभुको ने सीडीपीओ के समक्ष सही मात्रा मे टी एच आर मिलने की बात कही ।

सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने बताया कि कोविड 19 से संबंधित भी लाभुको से पूछताछ की गयी साथ ही उन्हें जागरूक भी किया गया । उन्होने इस दौरान साबुन से हाथ की साफ सफाई एवं मास्क पहनने की सलाह दी ।

लाभुकों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं पीएमभीवाई का फार्म सेविकाओ के माध्यम से भरकर एल एस के माध्यम से जमा करने का निर्देश दिए । इस मौके पर सीडीपीओ ने शत प्रतिशत डीबीटी का कार्य जल्द पूरा करने निर्देश दिया । उन्होने कहा कि इस कार्य मे लापरवाही करने वाले सेविकाओ पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।

मौके पर सेविका नीरू कुमारी ,रश्मि कुमारी सहित कई आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका उपस्थित थी ।

 

कोरोना वायरस रोकथाम को लेकर एल एस ने लाभुकों को किया जागरूक

वीरपुर ।कोरोना वायरस रोकथाम को लेकर वीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रो के पोषक क्षेत्र मे सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के तहत महिला सुपरवाइजर डा प्रमिला सिन्हा के द्वारा जगदर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 59 , 61 तथा 62 के पोषक क्षेत्र मे लाभुको के बीच जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया गया ।

उन्होने इस दौरान साबुन से हाथ की साफ सफाई सहित कई अन्य आवश्यक जानकरी दी ।साथ ही मास्क पहनने की भी सलाह दी ।मौके पर सेविका शर्मिला कुमारी , प्रतिभा कुमारी , रिंकू कुमारी व सहायिका उपस्थित थी ।

 

रोड़ेबाजी की घटना में एक पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी

वीरपुर थाना के रोस्तामा टोला में 6 जून की रात्रि दो पक्षों के बीच हुये रोड़ेबाजी को ले एक पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

महेश्वर यादव द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसके पुत्र रणधीर कुमार व ग्रामीण भोला यादव के पुत्र गंगाराम यादव के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर आपसी झगड़ा हुआ था।

इसी बात को लेकर भोला यादव, उसके तीन पुत्र व 5-6 अज्ञात व्यक्ति रात्रि में घर पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए रोड़ेबाजी करने लगे। हल्ला होने पर मेरा भतीजा भाग्यनारायण यादव उर्फ पोसो यादव आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में जीवन मौत से जूझ रहा है।

थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया है।

 पिकअप भान चालक पर प्राथमिकी दर्ज

वीरपुर
भीठ निवासी रामकुमार शर्मा ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुये एक पिकअप चालक पर तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुये उसके भाई को धक्का मारकर बुरी तरह से घायल कर देने का आरोप लगाया है।

आवेदक के अनुसार उसका भाई रंजीत शर्मा 2 जून को स्कूटी से बेगूसराय जा रहा था। वीरपुर पेट्रोल पंप से आगे एक अनियंत्रित पिकअप भान तेजी एवं लापरवाही से कोरिया की तरफ से आया एवं मुज़फ़रा की ओर बिना हॉर्न दिये हुए स्कूटी सवार को कुचलता हुआ बढ़ गया।

जिससे रंजीत के पैर, कमर व छाती की हड्डी टूट गयी। जिसका बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में ईलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed