Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: युवा जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा प्रभारियों की किया घोषणा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

8 जून 2020 सोमवार

युवा जनता दल यूनाइटेड के महत्वपूर्ण साथियों की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने किया।

अध्यक्षता के क्रम में गौरव सिंह राणा ने कहा कि कुछ ही महीनों में बिहार विधान सभा चुनाव होना है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। जिसको लेकर आज जिले के छह विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किए गये।

जिसमे चेरियाबरियारपूर विधानसभा के प्रभारी के रूप में महेश कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, सचिन सहनी को नियुक्त किया गया। तेघडा विधानसभा प्रभारी के रूप में निरज पटेल जी, राकेश कुशवाहा जी, बछवाडा विधानसभा के प्रभारी के रूप में सुजीत कुमार पटेल जी और सुमन लता को नियुक्त किया गया। साहेबपुर कमाल विधानसभा के प्रभारी के रूप में राकेश कुमार और मुन्ना महतो को नियुक्त किया गया। बखरी विधानसभा प्रभारी के रूप में मुकेश कुशवाहा, अमित कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं बेगूसराय विधानसभा प्रभारी के रूप में आशीष कुमार, हीरा लाल साह, नीतीश कुमार और मो राजा को नियुक्त किया गया।

सभी प्रभारी को गौरव सिंह राणा ने माला पहनाकर सम्मानित किया। वहां मौजूद चेरियाबरियारपूर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के सातो सीट पर जीत हासिल की जायेगी। इस चुनाव मे युवा जदयू के कार्यकर्ता मिल का पत्थर साबित होगा। बचे हुए बिधानसभा प्रभारी की नियुक्ति बाद मे कि जायेगी।

वहां पर मौजूद सदर प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि यह चुनाव माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के चेहरे पर लडा जायेगा। मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा लगातार संवाद कार्यक्रम के द्वारा जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव तक के कार्यकर्ताओं से बात करके उस क्षेत्र की समस्याओं को जाना जा रहा है और उतपन्न समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समाधान भी करवाया जा रहा है।

अगला संवाद कार्यक्रम 10-06-2020 को होगा जिससे जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है। वो अपने हर दुख सुख को मुख्यमंत्री से साझा करेंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed