सारण – छपरा कार्यालय , 7 जून , रविवार ,
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
सारण : थाली के साथ-साथ केला का पत्ता बजाएंगे राजद कार्यकर्ता, आज 11 बजे 11 मिनट तक केला पत्ता बजाकर गरीबों के लिए अधिकार की लड़ने का करेंगे एलान
!!
– भाजपा के वर्चुअल रैली में गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
– बिहार सहित सारण की सियासत हुई तेज
रिपोर्ट : के. के. सेंगर/वीरेंद्र कुमार यादव,,
छपरा (ग्रामीण) : आज रविवार, 7 जून को गृह मंत्री सह भाजपा नेता अमित शाह की वर्चुअल रैली को लेकर सूबे में राजनीतिक सियासत तेज होती जा रही है। राजद द्वारा श्री शाह की इस रैली का पहले ही प्रतिकार करने की घोषणा कर दी गई है।
इसी क्रम में आज रविवार यानि 7 जून को राजद की ओर से सभी जिलों में थाली, केला का पता और कटोरा बजाकर रैली का प्रतिकार करने की तैयारी अब सारण जिले के एकमा विधानसभा में भी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
इस संबंध में राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव ने एकमा में अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि
राजद संगठन की ओर से इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखा जा चुका है। इस पत्र में बताया गया है कि 7 जून को कार्यकर्ता 11 बजे 11 मिनट तक थाली, कटोरा और केला का पता बजाकर इस रैली का प्रतिकार किया जाएगा।
बहरहाल, भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा की ओर से इस रैली के माध्यम से बिहार में चुनावी अभियान का शंखनाद किया जायेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पार्टी की ओर से वर्चुअल रैली करने का एलान किया गया है। इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अनुमान यह है कि इस रैली के माध्यम से श्री शाह द्वारा चुनाव को लेकर वे कार्यकताओं को कई अहम निर्देश दिया जाएगा।

