Wed. Dec 24th, 2025

भोजपुर :: भाजपा चुनाव आयोग सेल ने भोजपुर में दो सह संयोजक एवं सातों विधानसभा के लिये सदस्यों की सूची किया जारी

भोजपुर(आरा) ::–

बबलू कुमार ::–

6 जून 2020 शनिवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले भाजपा चुनाव आयोग सेल भोजपुर ने दो सह संयोजक एवं सातों विधानसभा के लिये अलग-अलग सदस्यों की सूची जारी की हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही। बिहार में भाजपा अपने संगठन को मजबूत करते हुए नजर आ रही है, इसी कड़ी में चुनाव आयोग सेल भोजपुर के संयोजक अमरेंद्र कुमार के द्वारा भोजपुर के लिए चुनाव आयोग सेल टीम की घोषणा कर अपने सभी पदाधिकारियो को बधाई दिया।

भाजपा चुनाव आयोग सेल भोजपुर के जिला सह संयोजक विभु सिंह एवं उपेंद्र कुमार को साथ ही विधानसभा सदस्यों में संदेश विधानसभा के लिए जनेश कुमार पांडेय, बड़हरा विधानसभा के लिए पप्पू कुमार सिंह, आगियाव विधानसभा के लिए अरुण कुमार सिंह, तरारी विधानसभा के लिए विद्यासागर पांडेय, जगदीशपुर विधानसभा के लिए कुमार गौतम और शाहपुर विधानसभा में राजेंद्र पांडे को सदस्य बनाया गया।

भोजपुर जिला भाजपा चुनाव आयोग सेल के सभी पदाधिकारियो के नियुक्ति पर भाजपा भोजपुर के जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बिहार भाजपा के प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर, वरिष्ट नेता पूर्व विधायक श्री शिवेश राम, भाई दिनेश, पूर्व विधायिका मुनी ओझा, पूर्व विधायक आशा देवी, कौशल विद्यार्थी, भुवर ओझा, बलराम सिंह, राजेंद्र तिवारी, सूर्य कांत पांडेय अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया, नरेन्द्र तिवारी, लव पांडेय, आदित्य विजय प्रताप, कौशल यादव, जिला महामंत्री मदन स्नेही, अभिषेक राय, जिला मंत्री रेणु देवी, जिला प्रवक्ता नवीन प्रकाश, मनीष प्रभात मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार कर्ण, सचिन सिन्हा सहित भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह पार्षद भानु प्रकाश दुबे, संध्या सिंह, मंटू सिंह, मधु मिश्रा, डॉ अमर, नरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, यशवंत सिंह, कमलेश दत्त पांडे सहित किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रानी राय, आरती देवी एवं कई मंडल अध्यक्ष सहित अजीत कुमार, मंटू कुमार, पवन कुमार एवं आशीष कुमार ने बधाई दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed