Wed. Dec 24th, 2025

रिविलगंज में अमित शाह की वर्चुअल रैली की तैयारी अंतिम चरण में

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज

रिविलगंज में अमित शाह की वर्चुअल रैली की तैयारी अंतिम चरण में

छपरा : रिवीलगंज भारतीय जनता पार्टी का शक्ति केंद्र के सेक्टर प्रभारी, प्रमुख ,सह प्रमुख का बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के आवास पर मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा के अध्यक्षता में हुआ। बैठक में भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आगामी 7 जून को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शाम 4 बजे बिहार के लिए एक वर्चुअल रैली की तैयारी की समीक्षा की गई , धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि सभी पंचायत मे कार्यकर्म का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार के 2,0 के एक वर्ष पूरा होने पर रैली के माध्यम से केंद सरकार के उपलब्धि को बताया जाएगा, गृह मंत्री अमित शाह जी रैली सुनने के लिए आमजन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।पूर्व मंडल अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ने कहा कि रीविलगज में भाजपा जनसंघ काल से ही मजबूत रहा है। पूर्व जिला भाजयुमो अध्यक्ष गामा सिंह ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के जनसंवाद रैली के लिए लगातार जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा ने रिविलग्ज में 4 सेक्टर प्रभारी की घोषणा किय।। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन बिहारी,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाई बीरेंद्र सिंह,मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता शत्रुघ्न प्रसाद,, ददन सिंह,मंडल उपाध्यक्ष संजय वारसी,सुशांत सिंह, जीतेश कु,रवि कुमार,नागेन्द्र राम सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी,सह प्रभारी सामिल हुए।

Related Post

You Missed