बेगूसराय ::–
विजयश्री ::–
4 जून 2020 गुरुवार
बेगूसराय नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज गुरूवार को महापौर के कार्यालय प्रकोष्ठ में महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम विगत 23 जनवरी 2020, 20 मार्च 2020 एवं 30 मार्च 2020 की सशक्त स्थायी समिति की बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि की गयी।
इस बैठक में वार्ड संख्या-03 के पार्षद द्वारा समर्पित आवेदन पर विचारोपरान्त उलाव में अवस्थित श्री सावित्री उच्च विद्यालय ग्रीन पार्क स्टेडियम में मिट्टी भराई, पेभर ब्लाॅक आदि सौन्दर्यीकरण के संबंध में संबंधित विद्यालय से एन0ओ0सी0 प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की याद और सम्मान में चौक का नामाकरण करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में विचारोपरान्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय परिसर में पार्क निर्माण एवं नगर थाना परिसर में पेभर ब्लाॅक लगाने तथा नाला जीर्णोद्वार कार्य कराने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
इसके अलावा बैठक में शहर के सौन्दर्यीकरण एवं नागरिकों की जागरूकता के लिए जनहित के संदेशों को मिथिला पेंटिंग के माध्यम से अभिव्यक्ति सरकारी चहारदीवारी पर कराने का निर्णय उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा लिया गया।
इस बैठक में समिति के सदस्य पूनम देवी, सुनील सिंह, बबीता देवी, वीरचंद राय, रिंकी कुमारी, नगर आयुक्त अब्दुल हामीद एवं नगर प्रबंधक पाण्डेय अरविन्द अनुरूप मौजूद थे।

