Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: नगर निगम के निलंबित शिक्षकों को किया गया निलंबन मुक्त, वेतन भुगतान का रास्ता साफ

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

4 जून 2020 गुरुवार

विगत दिनों जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा नगर आयुक्त, नगर निगम, बेगूसराय से बातचीत करने के पश्चात आज BSTA नगर सचिव रणधीर कुमार के प्रयास से नगर निगम के निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने का पत्र ज्ञापांक 1027 दिनांक 03.06.2020 जारी किया गया है।

इस पत्र के जारी होने से इंटर एवं मैट्रिक कॉपी मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकन का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे नगर इकाई के निलंबित दर्जनों शिक्षकों के अब वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।

विदित हो कि उप सचिव, शिक्षा विभाग,पटना के द्वारा ज्ञापंक 11/वि-1-08/2013 (अंश-2) 806 दिनांक 21.05.2020 के द्वारा राज्य के निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त करते हुए मार्च, अप्रैल एवं मई माह के वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया गया है। तत्पश्चात राज्य के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा ज्ञापंक 563 दिनांक 23.05.2020 के द्वारा जिले के सभी नियोजन इकाई को शिक्षकों को निलंबनमुक्त करने का आदेश जारी किया गया था।

जिसके बाद नगर पंचायत बलिया, बखरी, नगर परिषद बीहट नियोजन इकाई के द्वारा अपने इकाई के निलंबित शिक्षकों को निलंबनमुक्त किया गया था।
जबकि नगर आयुक्त, नगर निगम के द्वारा नगर निगम के किसी भी निलंबित शिक्षक पर तोड़फोड़ या अन्य किसी भी प्रकार की कार्यवाही के तहत मुकदमा नही होने का पत्र देने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापंक 1017 दिनांक 30.05.2020 के द्वारा लिखा गया था। तत्पश्चात जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा इस आशय का पत्र ज्ञापंक 563 दिनांक 02.06.2020 जारी किया गया था।

उपरोक्त प्रक्रिया के बाद आज BSTA नगर सचिव रणधीर कुमार के द्वारा निगम कार्यालय एवं नगर आयुक्त से संपर्क कर आज पत्र जारी करवाने का प्रयास किया गया। इस पत्र के जारी होने से नगर इकाई के सभी शिक्षकों का वेतन एक से दो दिन में जारी होने की उम्मीद है साथ ही आगे भी वेतन भुगतान की कठिनाई नही होगी।

इस कार्य के लिए BSTA नगर इकाई के नगर सचिव रणधीर कुमार, YNN शिक्षक टीम के सदस्य शिक्षक विक्रांत भास्कर, अमित कुमार, अरुण गुप्ता, कृष्ण कुमार, रोबिन कुमार, ब्रेजेश कुमार, अनिल कुमार, पंकज यादव, अखिलेश कुमार, ललन कुमार,पंकज कुमार, प्रियरंजन कुमार, सुधीर कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार झा एवं नगर आयुक्त मो. अब्दुल हमीद को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed