बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
4 जून 2020 गुरुवार
आज गुरुवार को वार्ड नंबर 21 में पूर्व मेयर संजय कुमार के आवास शिव मंदिर के प्रांगण में महानगर जदयू द्वारा एक बैठक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।
इस बैठक में महानगर के जिला अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि 154 व्यक्तियों की जिला कमेटी, 9 सेक्टर अध्यक्षों की सूची, 45 वार्ड अध्यक्षों की सूची और 176 बुथ पर अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति
हो चुकी है। गठन के बाद जिला कार्यकारिणी, सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बुथ अध्यक्ष और सचिव सभी का मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर जदयू के प्रदेश कार्यालय को भेज दिया गया है। जिसकी सूची मीडिया को पी डी फ के द्वारा दी गई ।
मुकेश जैन ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को महानगर में मजबूत करने के लिए और भी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए महानगर के सभी वार्डो को ध्यान में रखकर सारी कमेटी बनाई गई है। जनता दल यूनाइटेड के महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है आगे और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संगठन बनाने में पूर्व मेयर संजय कुमार जी ने भरपूर सहयोग दिया है। संगठन तैयार करने में और संगठन को मजबूत करने में मैं अपने जिला, कमेटी 9 सेक्टर अध्यक्ष, और 45 वार्ड अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं कि संगठन बनाने में आप सभी का सहयोग मिला है और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कोरोना महामारी को आपदा घोषित किया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री जी सभी तरह से मिनट मिनट की मॉनिटरिंग पूरे बिहार पर कर रहे हैं। सभी तरह के लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है और उसकी व्यवस्था किए जा रही है। बिहार में आपदा की घड़ी में बिहार के जनता के लिए जो किया गया है माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए उसकी प्रशंसा हो रही है और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी की प्रशंसा बिहार, हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है।
जदयू के वरिष्ठ नेता महानगर के संयोजक और पूर्व महापौर संजय कुमार बताया कि महानगर बेगूसराय में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिला कमेटी से लेकर बूथ स्तर तक को तैयार करके सभी को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी जा रही है और मैं जिस तरह महानगर को संगठन मजबूत करने में सहयोग दिया हूं आगे भी देता रहूंगा।
उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इस कोरोना महामारी आपदा की घड़ी में प्रवासी मजदूर और गरीबों के लिए जो कार्य किया है वह एक सराहनीय कार्य है। सभी के खाते में एक – एक हजार रुपए भेजना, तीन – तीन महीनों का राशन मुफ्त में देना, कवारांटाइन सेंटर की अच्छी से अच्छी व्यवस्था करना और उनसे सीधे संवाद करना, पेंशन धारियों को तीन महीने का पेंशन एडवांस में देना, छात्रों लिए, विधवाओं के लिए सभी पर ध्यान देना। प्रवासी मजदूरों की रोजगार की व्यवस्था करना। इस कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रशंसा की चर्चा सिर्फ बिहार में ही नहीं पूरे विश्व में हो रही है।
वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ मामू ने बताया हमारे मटिहानी विधायक श्री नरेंद्र सिंह जी द्वारा जो गरीबों की सेवा हो रही है वह काबिले तारीफ है। हम लोगों को अपने माननीय विधायक श्री नरेंद्र सिंह पर गर्व है।
सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया और मास्क लगाकर प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया और विस्तार से कोरोना महामारी के विषय में चर्चा हुआ। पूर्व मेयर संजय कुमार जी द्वारा करीब 70 दिनों तक हामारी महामारी में जो उन्होंने काम किया है उस पर विस्तार से चर्चा हुई। जदयू महानगर के जिला अध्यक्ष मुकेश जैन जी द्वारा फीमेल संजय जी को सम्मानित किया गया और उनकी प्रशंसा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महानगर के नौ सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, अजय पासवान, फैज अहमद, मनीष शर्मा, जितेंद्र कुमार, फुलेना राय, राजीव जायसवाल, बिरजू चंद्रवंशी, छोटू यादव, पूर्व में संजय कुमार, अरविंद कुमार सिंह उर्फ मामू , जिला उपाध्यक्ष राम पुकार पटेल, वार्ड अध्यक्ष बमबम कुमार, राजेंद्र कुमार दास, रंजीत महतो और कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।


