Mon. Feb 9th, 2026

सारण सांसद रूडी की पहल पर कैंसर पीड़ित को मिला इलाज के लिए साठ हजार 

सारण – छपरा कार्यालय , 4 जून गुरुवार ,

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

सारण सांसद रूडी की पहल पर कैंसर पीड़ित को मिला इलाज के लिए साठ हजार 

छपरा 3 जून ,सारण के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्य्मंत्री चिकित्सा कोष से राम प्रवेश पांडेय ,पिता सुफल पांडेय रूपगंज को कैंसर रोग के इलाज के लिए 60000 रुपया का सहायता राशि का स्वीकृति कराया गया। आज स्वीकृति पत्र भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उनके परिजन को भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य मदन कु सिंह के द्वारा दिय गया।पीड़ित राम प्रवेश पांडेय के परिवार में पत्नी के अलावा 3 छोटी बच्ची एवं एक छोटा बेटा है। पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब है, पीड़ित की पत्नी ने कहा कि सांसद जी से हम इसके पहले भी मदद मिला है। सांसद कंट्रोल रूम से भी मदद मिलता रहता है। पीड़ित के पत्नी को जैसे ही स्वीकृति पत्र दिया गया वह रोने लगी । पीड़ित का इलाज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में चल रहा है।

Related Post

You Missed