Fri. Mar 27th, 2026

प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता :: डॉ प्रवीण

— बिहार में सातवां स्थान हासिल करनेवाले जगदर के छात्र शशि को किया गया सम्मानित।

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

3 जून 2020 बुधवार

प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। आवश्यकता है उस प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ाने की। उक्त बातें हड्डी रोग एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन बेगूसराय सह स्व खुशीलाल वर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट खोदावंदपुर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार ने बुधवार को वीरपुर प्रखंड के जगदर गांव निवासी स्व अमरजीत महतो व आंगनबाड़ी सेविका शर्मिला देवी का पुत्र शशि कुमार को सम्मानित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि छात्र शशि ने विषम परिस्थिति को झेलते हुए भी मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल कर बेगूसराय जिला सहित पूरे वीरपुर प्रखंड का नाम रौशन किया है। इसलिए इस तरह के प्रतिभा का सम्मान किया जा रहा है ।

इस मौके पर डॉ प्रवीण कुमार व पूर्व विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रुदल राय ने संयुक्त रूप से छात्र शशि को पांच हजार रुपये का चेक, कलम, डायरी, चादर, मास्क, ग्लोब्स एवं माला पहनाकर हौसला बढ़ाया।

डॉ श्री कुमार ने छात्र शशि के हर सुख- दुख में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व विधान पार्षद रुदल राय ने कहा कि अति पिछड़ा समाज के लिए यह गौरव एवं सम्मान की बात है। शशि की प्रतिभा ने बेगूसराय को गौरवान्वित किया है। इनकी प्रतिभा आने वााले बच्चों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार एवं शिक्षित बिहार बनाने की लक्ष्य के सपनों को शशि कुमार साकार कर रहा है।

इस मौके पर बेगूसराय छात्रावास के कार्यकारी अध्यक्ष व खोदावंदपुर गांव निवासी सूर्यनारायण महतो नेे छात्र शशि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की आगे नामांकन में जरूरत पड़ने पर शशि को छात्रावास की ओर से दस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया जायेगा ।

मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी वर्मा, छात्रावास के जिला सचिव राजीव कुमार, संतोष कुमार कुशवाहा, डॉ राजेश रौशन, एनजीओ संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रकातं पोद्दार, महासचिव घनश्याम महतो, रामदेव महतो, प्रखंड जदयू अध्य्क्ष कौशल राय, शिक्षक प्रमोद कुमार महतो, सुनील कुमार, संजय सिंह, पंकज सिंह, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार ,प्रमोद कुमार चौधरी अधिवक्ता अरविंद महतो, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed