Mon. Feb 9th, 2026

सोनपुर बीडीओ व पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता निलंबित

सारण ::–

2 जून, मंगलवार

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज

सोनपुर बीडीओ व पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता निलंबित

रिपोर्ट – परमार अखिलेश 

# दिघवारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर के अतिरिक्त प्रभार में
# पीएचईडी कार्यपालक अभियंता के जगह नए पदास्थापित
छपरा/ दिघवारा ( सारण) सोनपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित व पीएचईडी के अभियंता अभियंता किशुनदेव दिस्वा निलंबित कर दिए गए हैं ।उक्त जानकारी जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी ज्ञानेश्वर जी ने दी।

डीपीआरओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सोनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित गत् 21 मई 2020 को बीमारी के बहाने बिना सक्षम पदाधिकारी की स्वीकृति के आवेदन भेज दी और पंचायती राज पदाधिकारी, सोनपुर को अपना सरकारी मोबाइल सौंप कर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे,जिसके कारण कैरोना आपदा प्रबंधन प्रभावित रहा ।

जिलाधिकारी, सारण ने संक्रमण बीमारी अधिनियम 1887 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोनपुर बीडीओ की निलंबित करते हुए उपविकास आयुक्त कार्यालय, छपरा में योगदान देने के साथ ही प्रपत्र ‘क’ के तहत प्रधान सचिव,ग्रामीण विकास विभाग व प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन विभाग को अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की है।

जबकि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, सारण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता किशुनदेव दिस्वा द्वारा कार्यों में रूचि नहीं लेने व कार्यों का सम्यक निर्वहन नहीं किए जाने पर डीएम, सारण ने सरकार को अनुशासनिक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित किया था। लिहाजा उक्त प्रतिवेदन के आधार पर श्री दिस्वा निलंबित कर दिए गए, अनकी जगह नए कार्यपालक अभियंता पदास्थापित होंगे ।

Related Post

You Missed