Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: भाजपा के युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के जिला सदस्यों का गठन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

2 जून 2020 मंगलवार

आज भाजपा के युवा मोर्चा का पुनर्गठन किया गया। जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के दिशा निर्देशन में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा व विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पाठक द्वारा जिला टीम का गठन किया गया।

युवा मोर्चा के सभी नवदायित्वान् कार्यकर्त्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओ के जोश व कर्तव्यपरायणता पर ही राष्ट्र की दिशा दशा तय होती है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भागीदारी को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर सराहा भी जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी युवाओं की प्रतिभाओं को गति देकर भविष्य के कुशल नेतृर्वाकौशल को राष्ट्र को समर्पित करती है जो सेवा का भाव लेकर राष्ट्रवाद के कुशल संरक्षक व संवर्धक की भूमिका में राष्ट्रहित में कार्यरत रहते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव भी इन्हीं निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं के दम पर लड़ा जाएगा।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की तपोभूमि पर राष्ट्रवाद के सशक्त प्रहरियों के रूप में जब युवा शक्ति अलगाववाद व भ्र्ष्टाचार की राजनीति का समूल नाश करेगी। चुनावी वर्ष में ऐसी सशक्त टीम का गठन निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मज़बूती प्रदान करेगी। मजबूत इरादे व अथक प्रयास से परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले ऐसे युवाओं के दमपर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ विजयश्री को प्राप्त करेगी।

घोषणा के उपरांत जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने बताया कि युवा मोर्चा के महामंत्री के रुप में अमित कुमार व धर्मेन्द्र भारती, उपाध्यक्ष बमबम कुमार, विकास गौतम समेत अन्य तीन लोगों को दायित्व प्रदान किया गया। युवा मोर्चा के जिला मंत्री के रूप में राधेश्याम कुणाल, शशांक शेखर ललन कुमार, कीर्ति स्वराज समेत दो अन्य कार्यकर्ताओं का मनोनय किया गया। प्रवक्ता के रूप में सत्यम कुमार चन्द्र एवं लालजी का मनोनय किया गया। रौशन कुमार को सोशल मीडिया व कौशिकी वत्स को युवती प्रमुख समेत अन्य 10 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यसमिति सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की 16 सदस्यीय टीम व किसान मोर्चा के 31 सदस्यीय टीम की घोषणा की गईं।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला महामंत्री आषुतोष कुमार हीरा, आलोक कुमार बंटी, मन्टुन मिश्रा, मोनू कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed