सारण ::–
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
रिपोर्ट – अखिलेश परमार
सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी शुरू की चुनाव की तैयारी
M
छपरा (सारण) जिला के सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र सोनपुर में चुनावी बुखार अब बढता नज़र आ रहा है।
बहरहाल, सोनपुर से लेकर झौंवा तक बूथ मैनेजमेंट की कवायदों के तहत गंगा दशहरा से बारहगांवा में बूथ कमेटियों की बैठक विधानसभा प्रभारी पंडित वेदप्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति में सदरमंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह अध्यक्षता एवं महामंत्री ठाकुर उमाशंकर सिंह के सफल संचालन में हुई ।
पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया ।
पूर्व विधायक ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी पर विजय के साथ ही चीन, पाकिस्तान व नेपाल से लड़ाई हम कूटनीतिक व सैन्य स्तर से लड़ रहे हैं। बहरहाल, आसन्न विधान सभा चुनाव में जीत की तैयारी के लिए आवश्यक है कि हम प्रत्येक मतदाता केंद्रों पर चौकस रहें।
इस अवसर पर दिलीप कुमार सिंह, सोनू गुप्ता, कुणाल सिंह, रवीन्द्र सिंह, मुस्कान सिंह सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

