सारण ::–
चंद्र प्रकाश राज – ब्यूरो प्रमुख
कोविड19 से बचाव के लिये सारण ज़िला युवा जदयू ने बाटा मास्क, सेनेटाइजर और साबुन—राठौर
सारण ज़िला युवा जदयू के तरफ से सुबह 4 बजे से 6 बजे तक। जोगनिया कोठी पर 100 सौ अखबार विक्रेताओ को इस वैश्विक महामारी कोविड 19 को देखते हुये इससे बचाव के लिये सभी को मास्क, साबून और सेनेटाइजर बाटा गया।
इस कार्य से सभी हॉकर्स ने ख़ुशी जाहिर की। मास्क, साबुन, सेनेटाइजर का वितरण करते हुए ज़िलाध्यक्ष युवा जदयू सारण डॉ विशाल सिंह राठौर ने सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए इन सामानों का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन कुमार श्रीवास्तव महासचिव युवा जदयू सारण, प्रभाष शंकर महासचिव युवा जदयू और डॉ विजय सिंह आदर्श उपस्तिथ थे ।

