दो छात्र-छात्रा को किया सम्मानित
बीरपुर बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::-
31 मई 2020 रविवार
वीरपुर
इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में सूबे के सातवें टॉपर रहे हाई स्कूल जगदर के छात्र शशि कुमार और प्रखंड टॉपर रही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली की छात्रा आंचल कुमारी को रविवार को सम्मानित किया गया।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से वीरपुर प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक घनश्याम कुमार ने शशि कुमार एवं आंचल कुमारी को शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया।
भाजपा की प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित
वीरपुर
मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रखंडस्तरीय बैठक वीरपुर में आयोजित की गयी।
जिसमें मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर सुधेश कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में अमित कुमार पप्पू, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र महतों, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार, दलित मोर्चा के अध्यक्ष पद पर किशोर कुमार, महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर पिंकी देवी एवं मतस्यजीवी मंच के अध्यक्ष पद पर रौशन सहनी को मनोनीत किया गया है।
शक्ति केंद्र प्रमुख पद पर पर्रा से अमित कुमार, वीरपुर पश्चिम से सुशील कुमार, डीहपर से रघुवीर सहनी, भवानंदपुर से निरंजन महतों, गेन्हरपुर से मासूम कुमार, नौला से शिप्पू कुमार सिंह, वीरपुर पूर्वी से सुरेश महतों, जगदर से रंजीत कुमार को मनोनीत किया गया है।
सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार, मुखिया पंकज कुमार सिंह, डॉ पूनम सिंह, रामाधार राय आदि उपस्थित थे।
एक प्रवासी युवक मिला कोरोना पॉजिटिव
वीरपुर
रविवार को प्रखंड के एक 19 वर्षीय युवक का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रखंड में पॉजिटिव केस की संख्या 10 हो गयी।
उक्त प्रवासी युवक प्रखंड मुख्यालय स्थित एक क्वारन्टीन सेंटर में था। वह एक सप्ताह पूर्व नोएडा से आया था।
हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर ने बताया कि पीड़ित को आइसोलेशन के लिये जिला भेजा जा रहा है।