बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
30 मई 2020 शनिवार
जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। शुक्रवार के शाम अपराधियों ने लगातार घटनाओं को अंजाम देते हुए प्रशासन को चुनौती दे दिया है। पहली घटना डंडारी थाने इलाके की है। जहां अपराधी दो महिलाओं को गोलियों से भून दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की समसा की है। जहां पति-पत्नी को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे पत्नी की मौत हो गई। लोहियानगर ओपी थाना की पुलिस गश्ती पर निकली। जिस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे एक होमगार्ड जवान की मौत मौके पर हो गई।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिले में बेखौफ अपराधियों ने लोहिया नगर के पुलिस जीप पर जमकर गोलीबारी की जिसमे एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गयी। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास की है। मृतक होमगार्ड की पहचान मंझौल थाना निवासी राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार के रूप में की गई है।
खबरों के अनुसार लोहिया नगर थाने के पुलिस के द्वारा गश्ती करने के लिए पन्हास की ओर जा रहा था। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर तीन की संख्या में जा रहे अपराधियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन अपराधियों ने पुलिस जीप देखते ही अंधाधुन गोलियां बरसाने लगा जिससे एक गोली होमगार्ड जवान को लग गई।
जिससे होमगार्ड जवान राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू की मौत मौके पर ही हो गई। मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बेगूसराय में लगातार अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस उसके सामने बौनी साबित होते नजर आ रही हैं। कुछ ही घंटे में 02 महिला समेत एक होमगार्ड जवान को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। वही 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। लगातार हो रही घटनाओं से प्रशासन की कमजोरी सामने आ रही है। अपराधियों के मन में प्रशासन का खौफ नजर नहीं आ रहा है।