Thu. Apr 24th, 2025

बेगूसराय :: 10 चर्चित चेहरे को कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित करेगी शिक्षा विहार

मंसूरचक-बेगूसराय ::–

मिंटू झा ::–

29 मई 2020 शुक्रवार

आज शुक्रवार को शिक्षा बिहार एडुकेशनल ट्रस्ट के सचिव सुशांत चंद्र मिश्र ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इतना ही नहीं अपनी जान की परवाह न करके सभी दिन रात एक होकर कार्य कर रहे हैं। पुरा विश्व जहाँ कोरोना जैसे महामारी के दौर से गुजर रहा है। वही पीड़ित के सेवा में समर्पित भाव से लगे देश के यौद्धा जो अपनी जान की परवाह किये बिना पीड़ितों की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर रहे है। उनको सम्मानित करने का फैसला शिक्षा विहार एडुकेशनल ट्रस्ट के सचिव सुशांत चंद्र मिश्र ने लिया है।

अपने बैठक में उन्होंने क्षेत्र में घूम घूम के उन गरीबो और प्रवासी मजदूरों के प्रति तन मन से लगे डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, पत्रकार, पुलिसकर्मी और व्यक्तिगत रूप से इस काम में जुड़े लोगो को सम्मानित करने का फैसला लिया है। साथ ही कोरोना योद्धा को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित करेगी शिक्षा बिहार संस्था।

सम्मानित होने वाले कोरोना वारियर्स का नाम रविशंकर सिंह उर्फ गुड्डू, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, मिंटू झा, समाजसेवी रजनीकांत पाठक, डॉक्टर गजाली अनवर हिलाल, मंसूरचक थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, आशीष भूषण दत्त झा, मुखिया निरंजन ईश्वर, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, मुखिया इजहार अंसारी।

वहीं संस्था के प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कुमार, मनीष सिंह, मुरारी कुमार झा, शाहिना प्रवीण आदि ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जहां लोगों में खुशियां का माहौल है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed