मंझौल बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता
28 मई 2020 गुरुवार
महेशवाड़ा में एक युवक की लाश मिलने से सनसन फ़ैल गयी। लोगों की भीड़ लाश को देखने उमड़ पड़ी। युवक के सिर में दायीं ओर तथा उसी तरफ गलफड़ा में गोली लगने के निशान हैं।
पुलिस के अनुसार गोली मारकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया। सूचना पाकर नावकोठी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक बखरी राम स्वार्थ पासवान, सहायक अवर निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
लाश की शिनाख्त कर ली गयी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उक्त युवक की पहचान महेशवाड़ा निवासी विरंची सहनी के अठारह वर्षीय पुत्र विजय सहनी के रुप में हुई है। उन्होंने कहा कि युवक की कहीं और हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया गया है।
इधर सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों में उसके माता पिता और बड़ा भाई अजय सहनी, बहन ज्योति असम के गुवाहाटी में रहकर मजदूरी करता था। लॉक डाउन के कारण वे लोग गुवाहाटी में ही हैं। यहां उसकी बूढ़ी दादी बताशा देवी और एक छोटी बहन फूलो के साथ वह रहता था। वह गाड़ी चालक के रूप में काम करता था।
उसके परिजनों ने बताया कि दिन के लगभग दस बजे घर से निकला था। उसे कोई मित्र बुलाने आया था। ग्रामीणों के अनुसार दिन में लगभग डेढ़ बजे के आसपास दो गोली की आवाज भी सुनाई दी। कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गोली मारकर कर दी गयी है। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन में जुट गयी है।
महेशवाड़ा मुखिया महावीर महतो, उपसरपंच मनोज झा, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार, मंझौल 4के मुखिया राजेश कुमार ऊर्फ राम लोली, महेशवाड़ा के पूर्व उपमुखिया महेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।