बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
28 मई 2020 गुरुवार:-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय इकाई अंत्योदय के आदर्श पर चलते हुए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज राजापुर गांव के 70 विधवाओं और विकलांगों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया।
वितरण टीम के नेतृत्व कर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि जब आधुनिक भारतीय समाज भी विधवाओं को निम्न और हेय दृष्टि से देखता है तो एबीवीपी उनके उत्थान के लिए अपना कदम जरूर बढ़ाएगी। इसी का परिणाम आज का यह कार्यक्रम था।
प्रदेश कल्याण छात्रावास प्रमुख मुकेश कुमार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि जिन 70 परिवारों के बीच आज एबीवीपी ने राशन वितरण किया है, वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है वे इस समाज के प्रताड़ित और अभीशापित व्यक्ति हैं। जिनका मदद करना एक राष्ट्रवादी संगठन का परम कर्तव्य है।
जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार प्राचीन भारत में भगवान श्री राम के पैर छूकर अहिल्या श्रापमुक्त हुई थी। ठीक उसी प्रकार एबीवीपी विधवाओं और विकलांगो के लिए सहारा बन रही है।
काउंसिल मेंबर आदित्य राज व दिनकर कुमार ने उन सभी विधवाओं और विकलांगों को साफ-सफाई का ख्याल रखने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही।
मौके पर कोचिंग संचालक रामानंद, आजाद, अभिषेक, अंशु , अमरनाथ, राहुल, विवेक, विक्रांत, वीरु, नितिन, सोनू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।