Fri. Apr 25th, 2025

बेगूसराय :: चेरिया बरियारपुर प्रखंड में मिला दूसरा कोरोना पोजेटिव केस, सतर्क एवं सावधान रहें

चेरिया बरियारपुर

बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

24 मई 2020 रविवार

सभी कोशिशों के बाद कोरोनावायरस बढ़ता जा रहा है। इस विश्वव्यापी महामारी से बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डाउन का पालन करना है।

महामारी का केस लगातार बढ़ता जा रहा है। बेगूसराय में 141 मामलों के साथ कोरोना वायरस का केस बिहार में तीसरा पोजीशन ले लिया है आज चेरियाबरियारपुर प्रखंड में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया।

दूसरे संदिग्ध की रिर्पोट पाॅजिटिव मिलने से क्षेत्र मेंं कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2 हो गई है। खबरों के  अनुसार चेरिया बरियारपुर प्रखंड के सकरबासा पंचायत के एक युवक का रिर्पोट पोजेटिव आया है।  जानकारी के अनुसार उक्त युवक हरियाणा से बेगूसराय पहुंचा था।

प्रशासन की देख-रेख मे स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात मध्य विद्यालय बिक्रमपुर क्वारंटाइन सेन्टर में अवसान के लिए पहुंचा दिया गया था। पॉजिटिव केस मिलने के बाद उसे विशेष निगरानी में रखा जा रहा है।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed