Thu. Apr 24th, 2025

भारतीय क्रांति वीर पार्टी प्रवासी मज़दूरों के दुख-दर्द को देखने और सहायता पहुंचाने सेंटर पर गया

भोजपुर (संदेश) ::–

बबलू कुमार —

22 मई 2020 शुक्रवार

भारतीय क्रांति वीर पार्टी अपने समर्थकों के साथ प्रवासी मज़दूरों के दुख दर्द को देखने के लिए और सहायता पहुँचाने के लिए संदेश प्रखंड के बागा पंचायत के बागा क्वारटाईन सेंटर पर पहुंचकर, सेंटर पर रह रहे लोगों का हालचाल जाना।

सेंटर पर पहुंचते ही सेंटर पर रह रहे लोगों ने बताया  कि हम लोगों को कभी भी समय पर नाश्ता एवं खाना नहीं मिलता है। जबकि सरकार के द्वारा सभी मुखिया एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय प्रशासन को आदेश दिया गया है कि समय पर हर संभव सहायता पहुंचाय जाय। लेकिन संदेश प्रखंड प्रशासन के द्वारा क्वारटाइन सेंटर पर लोगों को समय पर कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

वहीं भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदराज कृष्ण पासवान ने बताया हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए प्रखंड मुख्यालय के सभी क्वारटाईन पर सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते सेंटर की व्यवस्था देखने पर सेंटर पर आ रहे लोगों ने बतलाया कि हम लोगों को समय पर खाना नाश्ता तक नहीं मिलता है। जो खाना नाश्ता मिलता है वह खाने लायक नहीं है। सुबह में सिर्फ दो तीन बिस्कुट मिलता है। रात में हम लोग गर्मी से परेशान रहते हैं।

सेंटर के चारो तरफ गंदगी बदबू फैला हुआ है। जिससे सेंटर में मच्छर से हम लोग परेशान हैं। सरकार के द्वारा समय पर सेंटर पर रह रहे लोगों को समय पर नाश्ता खाना के लिए आदेश के बावजूद भी जिला प्रशासन के साथ-साथ प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के द्वारा सेंटर पर रह रहे लोगों को कोई पूछने तक नहीं आ रहा है साथ ही बतलाया कि सरकार की व्यवस्था देने के बावजूद स्थानीय प्रशासन कोरोना के नाम पर मनमाने तरीके से लूट में लगी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed