Fri. Jul 18th, 2025

भोजपुर :: भोजपुरीया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधवा और अनाथ बच्ची से मिले

भोजपुर ::–

बबलू कुमार ::–

22 मई 2020 शुक्रवार

भोजपुरीया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  भरत सिंह सहयोगी एवं मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह, मोर्चा के बिहार राज्य के मीडिया प्रभारी कमल शेखर एवं आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल, बहिरो (आरा) के MD ई. सुबोध कुमार, ग्राम-कुरेसर, जिला-भोजपुर में स्व. छोटू सिंह, पिता-स्व. जयनाथ सिंह के घर पहुँचे और दुर्घटना में मारे गए स्वर्गीय छोटू सिंह की विधवा पत्नी और 4 माह की अनाथ बच्ची से मिले।

दिवंगत आत्मा के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि स्वर्गीय छोटू सिंह की असहाय विधवा पत्नी और 4 माह की अनाथ बच्ची (जिसपर से बाप और दादा का साया उठ गया है) की सहायता के लिए लोग आगे आएँ तथा लोग जागरूक हों।

विधवा विवाह को मान्यता दें। ताकि विधवा भी अपनी शेष जिंदगी समाज मे सम्मानपूर्वक सरलता से जी सके साथ ही सरकार से इस असहाय विधवा और अनाथ बच्ची के लिए माँग किए की इन्हें मुआवजा के रूप में तत्काल 2 लाख रुपये दें। क्योंकि अब इनका कोई सहारा नही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed