चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::-
21 मई 2020 गुरुवार
विश्वव्यापी महामारी कोविड 19 का कहर लगातार जारी है। चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में पहले संदिग्ध का रिर्पोट पाॅजिटिव पाए जाने से सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीपुर पंचायत के 40 वर्षीय युवक का रिर्पोट पोजेटिव आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक दिल्ली के आजादनगर मंडी से 18 मई की अहले सुबह गांव पहुंचा था।
लेकिन गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे घर से बाहर रोकर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। तत्पश्चात उक्त संदिग्ध को पीएचसी चेरिया बरियारपुर लाया है। तथा उसका जांचकर प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी केन्द्र मे बनाए गए आइसोलेशन वार्ड मे शिफ्ट कर दिया गया था।
बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया उक्त संदिग्ध के गांव पहुंचते ही चार लोगों के सम्पर्क मे आए थे। सम्पर्क मे आए सभी चारों को भी उसी आइसोलेशन वार्ड मे रखा गया है। जिसका रिर्पोट तत्काल निगेटिव आया है।
लेकिन एतिहात के तौरपर पुनः सम्पर्क मे आए चारों का दोबारा जांच कराया जाएगा।