Mon. Feb 9th, 2026

शहर के कई इलाकों को लायंस क्लब द्वारा किया गया सेनीटाइज

सारण – छपरा कार्यालय , 21 मई , गुरुवार ,

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

शहर के कई इलाकों को लायंस क्लब द्वारा किया गया सेनिटाइज

 

छपरा। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन और लियो क्लब द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले कई दिनों से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। क्लब के सदस्यों द्वारा यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है तथा मास्क का भी वितरण किया जा रहा है।

संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों का चयन कर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर थाना, भगवान बाजार थाना, कंट्रोल रूम, थाना चौक के समीप गुजरने वाले वाहनों, क्लीनिक एवं पेट्रोल पंप को सैनिटाइज किया गया था।
वही गुरुवार को साहिबगंज सोनारपट्टी स्थित विभिन्न दुकानों एवं निचली सड़क स्थित घरों को सैनिटाइजर किया गया।
विशेष रूप से आज राजेन्द्र स्टेडियम समीप स्लम बस्ती को सेनेटाइज किया गया
इस घड़ी में लियो क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष अली अहमद, उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Post

You Missed