Thu. Apr 24th, 2025

बेगूसराय ब्रेकिंग :: जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 106, आज 17 नए मामले में 13 पुरुष एवं 04 महिला शामिल

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

21 मई 2020 गुरुवार

विश्वव्यापी कोरोना महामारी  का कहर लगातार जारी है।  इस बीमारी के कारण  31 मई तक पूरे देश में  लॉक डाउन लागू है।  प्रवासी मजदूरों का बिहार  आना लगातार जारी है।  जिसके कारण कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

आज बेगूसराय जिले में  कुल नए 17 नए मामले  आए। इस तरह  बेगूसराय में कुल 106  कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गई है।  इस सिलसिले में जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कल 17 तथा आज 8 अर्थात कुल 25 नए व्यक्तियों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने संबंधित रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित कुल मामलों की संख्या 106 हो गई है। 17 नए मामलों में 13 पुरुष एवं चार महिला शामिल है।

इनमें से ::—

बलिया प्रखंड के 06

बखरी प्रखंड के 03

बछवाड़ा प्रखंड के 02

बेगूसराय प्रखंड के 02

भगवानपुर प्रखंड के 01

चेड़िया बरियारपुर प्रखंड के 01

छौराही प्रखंड के 01 एवं

साहेबपुर कमाल प्रखंड के 01

पीड़ित शामिल है।

आज प्राप्त 08 नए मामलों में 04 महिला एवं 04 पुरुष शामिल है। तथा इसमें से तेघरा प्रखंड के 04, बेगूसराय सदर प्रखंड के 03 एवं भगवानपुर प्रखंड के 01 पीड़ित शामिल है।

उन्होंने बताया कि सभी पीड़ितों के ट्रैवल हिस्ट्री एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के कार्य किए जा रहे हैं। तथा पीड़ितों को आइसोलेशन कम ट्रीटमेंट केंद्र में भर्ती कर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही आवश्यकता अनुसार कंटेंटमेंट जोन निर्धारित कर कंफर्म केस मामले में अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल के तहत कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 की संख्या में हो रही वृद्धि से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में कोविड-19 से संबंधित आंकड़े इस प्रकार है।

आज जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार एपीएसएम कॉलेज में संचालित केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वहां लगभग 1000 क्षमता वाले वाटर प्रूफ टेंट निर्माण तथा पर्याप्त मात्रा में महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वह बनाए गए भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वयं खाना भी खाया। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके संज्ञान में कोई ऐसा व्यक्ति जो हाल ही में राज्य के बाहर से आए हैं तथा क्वॉरेंटाइन केंद्र में अवस्थित नहीं हुए हैं। उनके संबंध में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा जिला नियंत्रण कक्ष बेगूसराय के दूरभाष नंबर 06243 228 835 पर सूचित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोविड-19 लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन, पीडीएस के माध्यम से की गई जाने वाली खाद्यान्न वितरण के संबंध में शिकायत संबंधी सूचना भी जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित किया जा सकता है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed