भोजपुर(गड़हनी) ::–
बबलू कुमार ::–
17 मई 2020 रविवार
भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखण्ड के बगवां पंचायत के शांतिनगर मोहल्ला के गरीब टोला की 50 वर्षीय विधवा महिला कबुतरी कुंवर ( पति – स्व सिपाही राम) को शांतिनगर के ही पिकअप वाहन ने सुबह में धक्का मार दिया। महिला अपने टूटे हुए घर की जमीन पर सोयी थी। इसमें महिला की मौत हो गई।
इस घटना की खबर मिलते ही शांतिनगर स्थित पार्टी कार्यालय से माले के जिला नेता राम छपित राम, नेता इंद्रदेव राम व वरिष्ठ माले नेता नारायण जी घटनास्थल पहुंचे और टोलेवासियों के साथ इलाज के लिए ले गए।
लेकिन महिला का देहांत पहले ही हो गया था। महिला को प्रशासन की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
माले नेताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शांतिनगर के वासियों के साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया और मृतक के परिजन को मुआवजा नहीं दिया गया तो आन्दोलन में जाएंगे
बीडीओ और थानाध्यक्ष पार्टी के चेतावनी के दबाव में तुरत मुआवजा पर तैयार हुए और एफआईआर दर्ज किया।
इस घटना के दिन शाम 6:30 बजे इनौस राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माले केन्द्रीय नेता मनोज मंजिल और गड़हनी माले सचिव नवीन कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। थाना भी आधा घंटा में घटनास्थल पर फिर से आया। टोलेवासियों के बीच मंजिल जी ने कहा कि माले मृतक के परिजनों के दुख में उनके साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए किसी हद तक जाएगा।
उन्होंने कहा कि नामजद केस दर्ज किया गया है और मृतक के लड़के के नाम पर चेक कटेगा। 20 हजार रुपए तो निश्चित ही और एक लाख श्रम विभाग से। थानाध्यक्ष पर दबाव बनाया गया कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर प्लान के तहत चार लाख रुपए भी दिलवाया जाए।